काको: काजी दौलतपुर में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का दीप यज्ञ और भंडारे के साथ समापन
जहानाबाद के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का मंगलवार देर रात्रि तक दीप महायज्ञ और भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। कलश यात्रा से शुरू हुए इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन, प्रज्ञा पुराण कथा और विभिन्न वैदिक संस्कारों में भाग लिया। अंतिम दिन हजारों दीप प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। 21 लोगों ने गुरु दीक्षा ली।