गोपालगंज :- स्कूल वैन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दर्जनभर छात्र घायल!घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी। उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव के समीप का है हादसा।
Bihar, India | Aug 21, 2026