बहादुरपुर: ओडेर गांव के पास सड़क हादसा, पूर्व जनपद अध्यक्ष की जीप पलटी, सभी लोग सुरक्षित
ओडेर गांव के पास बुधवार को सुबह लगभग दस बजे जीप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव की जीप पलट गई, जबकि दूसरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। दुर्घटना में जगन्नाथ सिंह यादव, दमदमा गांव के पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह सहित कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।