बखरी: परihara में हुए बिरजू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद
परिहारा में हुए बिरजू सहनी हत्याकांड का पुलिस के द्वारा उद्वेदन करते हुए घटना के नामजद को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा को भी पुलिस ने बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने इस सिलसिले में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया है कि घटना में अशोक महतो का पुत्र किशन कुमार ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।