मोठ: समथर कस्बे में नाबालिग बेटी के अपहरण की साजिश का आरोप, पिता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई
Moth, Jhansi | Jul 4, 2026 समथर कस्बे के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में एक महिला पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सीओ मोठ को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच, आरोपितों से पूछताछ और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।