पटना ग्रामीण: मकर संक्रांति के अवसर पर पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मंगलवार को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर सुबह 7 बजे से ही राजधानी पटना के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य का लाभ लिया।