पटना ग्रामीण: भोज देकर गायब हो गए चिराग पासवान, CM नीतीश पहुंचे LJPR कार्यालय लेकिन चिराग नहीं थे मौजूद; बिना खाए लौट गए मुख्यमंत्री
मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे दही चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश LJPR कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यालय कैंपस में 3 मिनट रुक फिर वो रवाना हो गए। हालांकि सीएम की मेजबानी के लिए चिराग पासवान ही मौजूद नहीं थे।