जगदलपुर: भगवा पहनकर साधु-संतों और श्रीराम का अपमान करने के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ फूटा हिंदू समाज का गुस्सा, किया पुतला दहन
संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर साधु-संतों और भगवान श्रीराम का कथित रूप से अपमान किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। इस कथित कृत्य के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने चांदनी चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पप्पू यादव का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते की।