होशंगाबाद नगर: जिला भाजपा कार्यालय में विधायक ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनीं
सोमवार को विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित है।