बहराइच: काशीराम कॉलोनी के पास अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन डालने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की हुई मौत
बहराइच। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास मंगलवार को अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन डालने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पाइपलाइन डालने वाली मशीन का संचालन कर रहे करीब 30 वर्षीय मजदूर मोहम्मद मोनाजिर अंसारी पुत्र मोहम्मद कलीम अंसारी, निवासी झिलुआ पोस्ट भेलवा, थाना सुइया कटोरिया, जिला बांका, बिहार की करंट लगने से मौत हो गई। जाच जारी है।