धौलपुर: बाड़ी बाईपास पर स्थित रिलायंस पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने मां-बेटी को मारी टक्कर, मां की हुई मौत व बेटी घायल
धौलपुर-करौली मार्ग पर स्थित रिलायंस पंप के समीप पिकअप की टक्कर से मां की मौत हो गई जबकि बेटी घायल है। तेज रफ्तार पिकअप ने कैला देवी के दर्शन करने जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। बाड़ी सदर थाना पुलिस ने दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मां को मृत घोषित कर दिया।