बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुर के रहने वाले अभिषेक मिश्रा ने बारादरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपने जीजा जी के साथ बैठकर कुछ बातचीत कर रहा था तभी कृष्ण प्रजापति पुत्र दिनेश प्रजापति 8 से 10 दबंग को लेकर आ गया और गंदी-गंदी गाली बकने लगा पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया।