बरेली: अज्ञात बाइक सवार 2 बदमाशों ने दंपति से की लूट, बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया भीकमपुर के रहने वाले होरीलाल पुत्र जियालाल ने बिथरी चैनपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया 26.7.25 को वह अपनी पत्नी के साथ ग्राम आलमपुर अपनी जीजा के घर आ रहे थे तभी हरिकिशन नहर पुलिया के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश आऐ और बाइक को उसकी बाइक के आगे लगाकर रोक लिया धमकाते हुए दंपति का मोबाइल कुंडल गले का पेंडल छीन लिया