खिलचीपुर: खिलचीपुर में किसानों ने फोटोकॉपी रखकर लगाई थी लाइनः अब बदली व्यवस्था, जरूरत के हिसाब से मिल रहा खाद।
खिलचीपुर में खाद वितरण की व्यवस्था में शुक्रवार को सुधार हुआ। गुरुवार को खाद के लिए किसानों ने अपने पट्टे और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमीन पर रखकर अपनी बारी लगाई थी। इसके बाद आज शुक्रवार की दोपहर 3बजे कुंडली रोड पर किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद का वितरण किया गया। गुरुवार को खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी थीं। भीड़ अधिक होने के कारण किसानों