बुहाना: पचेरी कलां पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
पचेरी कलां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को शनिवार को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्य वाली ढाणी तन भालोठ निवासी सत्यवीर पुत्र श्रीचंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित के बेटे प्रीतम ने थाने में मामला दर्ज करवाया था।