बुहाना: घरडाना खुर्द में शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव की मनाई 31वीं जयन्ती, शहीद परिजनों का किया सम्मान
घरड़ाना खुर्द के अमर शहीद कुलदीप सिंह राव की शुक्रवार को 31 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणधीर सिंह राव, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट अभिता मलिक, चंदन सिंह थे। जबकि अध्यक्षता सरपंच उम्मेदसिंह राव ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।