मुरैना नगर: राठी ज्वेलर्स से बुर्के में सोना चोरी कर भागने वाली महिला का चेहरा आया सामने, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना शहर की पंचायती धर्मशाला स्थित राठी ज्वेलर्स से 20 ग्राम सोने के टॉप्स चोरी करने वाली बुर्काधारी महिला का चेहरा सामने आ गया है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले, जिसमें महिला सब्जी मंडी के पास एक गली में बुर्का हटाते दिखाई दी। अब उसका आज गुरुवार सुबह से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस महिला की पहचान कर तलाश में जुटी है।