डिंडौरी जिले के चौरा गांव के पास मोटरसाइकिल अचानक भैंस से टकरा गई और मोटरसाइकिल में सवार चार लोग घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 9:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर चार लोग शाहपुर से चौरा जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल भैंस से टकरा गई और हादसे में चार लोग घायल हो गए ।