गांवगुड़ा में सरपंच नहीं रहते हुए भी 2 से 3 करोड़ के काम करवाए, अब विकास का बड़ा संकल्प #rajsamandnews
राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत गांवगुड़ा मुख्यालय में सरपंच प्रत्याशी रतनी देवी के पति नवल सिंह चदाणा ने गांव की समस्याओं और विकास की जरूरतों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नवल सिंह चदाणा के अनुसार, सरपंच नहीं रहते हुए भी वे गांव में करीब 2 से 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लाने और करवाने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उनका कहना है कि गांवगुड़ा में लंबे समय से विकास कार्यों की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में गांव की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, पानी की समस्या का समाधान करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने गांवगुड़ा का समग्र विकास करने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प जताया।
GanvGuda
GramPanchayatGanvGuda
Rajsamandnews
SarpanchChunav
PanchayatElections