अशोक नगर: बिजलीपुर गांव के पास ऑटो पलटने से 20 वर्षीय युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के बिजलीपुर गांव के पास अचानक से ऑटो पलटने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कौंदयाई गांव निवासी अभिषेक पुत्र बबलू कुशवाहा उम्र 20 वर्ष शनिवार को सुबह 6:00 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान बिजलीपुर के पास उसका ऑटो पलट गया जिससे युवक घायल हो गया युवक के सिर में चोटें आई हैं उसे परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।