बक्सर: महदह स्थित पुलिस लाइन से पुलिस ने एक फर्जी एसआई को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 1, 2025 गृह रक्षक बहाली 2025 के दौरान बक्सर पुलिस लाइन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद को "सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अली, साइबर थाना भोजपुर" बताकर पुलिसकर्मियों को भ्रमित करने की कोशिश की। गेट नंबर 01 पर ड्यूटी में तैनात जवान की सतर्कता और अधिकारियों की सख्ती से पूरा मामला सामने आ गया। युवक को फर्जी दारोगा साबित होने पर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।