टीकमगढ़: मंजना चौकी पुलिस ने जिला बदर आरोपी को सह अपराधी सहित मय कट्टा कारतूस के छीपौन रायपुर से किया गिरफ्तार
देसी कट्टा जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा जिला बदर आरोपियों एवं अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चौकी मजना पुलिस द्वारा जिला बदर दो आरोपीयों को एक 315 बोर के देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा कारतूस के साथ छीपौन रायपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।