पातेपुर: दशहरा पर्व को लेकर पातेपुर पुलिस ने देर रात किया फ्लैगमार्च, लोगों से किया शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में बाइक से फ्लैगमार्च किया गया। शुक्रवार की देर रात 9 बजे से लेकर 2 बजे तक पूरे थाना क्षेत्र के बाजार, सैदपुर डुमरा, रमौली, सिमरवारा, टेकनारी, मंडई डीह, मालपुर, बहुआरा समेत विभिन्न गांव में स्थापित पूजा पंडालों तक पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पूजा समिति के सदस्यों..