पीरटांड: पारसनाथ में उग्रवादियों के छिपाए 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद, पुलिस-सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलता
पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी इलाके कानीडीह चतरों जोकाई नाला के पास उग्रवादियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बुधवार को 5 बजे मधुबन स्थित सीआरपीएफ कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को 21 अप्रैल की रात गुम सूचना मिली थी।