कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के डूमा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 4 लोग हुए जख्मी
बिहरा थाना के डूमा गांव वार्ड 8 में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों ने जमकर मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में दो महिला और दो पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। चारों जख्मी का नाम बद्री देवी रंजन देवी सुरेंद्र यादव और विवेक कुमार बताया जा रहा है। जख्मी ने दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।