कहरा: सदर थाना के हवाई अड्डा मोर समीप तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक की मौत दो जख्मी।
सदर थाना के हवाई अड्डा मोर समीप तेज आंधी बारिश में पेड़ गिरने से ईरिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सब्जी बेच रहे एक महिला और एक पुरुष बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया। मृतक का नाम राजवंत भगत बताया जा रहा है।