कहरा: बनमा इटहरी थाना के परसाहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
बनमा इटहरी थाना के परसाहा गांव वार्ड 2 में जमीनी विवाद को लेकर हुए बकझक में 2 पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में 2 महिला और 2 पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम बिजली यादव, राहुल कुमार, रामपरी देवी और निका कुमारी बताया जा रहा है। जख्मी ने 7 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।