कहरा: गाली गलौज करने को लेकर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बल्थी गांव में 2 पक्षों में हुई मारपीट, 3 लोग हुए जख्मी
बख्तियारपुर थाना के बल्थी गांव वार्ड 5 में पड़ोसी के द्वारा गाली गलौज को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में तीन व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम उपेंद्र ठाकुर, सचिंद्र ठाकुर और कल्याण कुमार जो की बख्तियारपुर थाना के बल्थी गांव वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।