ललितपुर: ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, बीमारी के चलते मौत की आशंका, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
कुशीनगर एक्सप्रेस में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। बीमारी के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बताया गया है कि मृतक संत कबीर नगर जिले का निवासी है वह मुंबई में एक होटल में काम करता था। चिकित्सा परीक्षण में डॉक्टर ने युवक को मृतक घोषित किया था।