देहरादून में मस्जिद सील मामले पर मुस्लिम सेवा संगठन का बड़ा दावा, सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने खुद दिया था बजट
देहरादून के थानो क्षेत्र में एक पुरानी मस्जिद को एमडीडीए द्वारा नक्शा स्वीकृत न होने के आधार पर सील किए जाने के बाद मामला गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मस्जिद को तत्काल खोले जाने की मांग उठाई।
संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि मस्जिद के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई थी और पेयजल विभाग कार्यदायी संस्था था। ऐसे में नक्शे और अन्य औपचारिकताओं की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी। उन्होंने मस्जिद को सील किए जाने की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
#Dehradun #Thano #MasjidIssue #MuslimSevaSangathan #MDDA #UttarakhandNews #Protest #DehradunNews #UttarakhandUpdates #PahadSamachar