हरिद्वार: ई-रिक्शा डीलरशिप्स के अनुपालन की जांच हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों की सघन जांच के लिए एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित विभागीय नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करना है।इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न डीलरशिप्स पर उपलब्ध दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों और पंजीकरण प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से नियम विरुद्ध कार्य करने वाले संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।