चरपोखरी: इटौर में मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटौर गांव निवासी ग्रहण राम के पुत्र संजय राम के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को आरोपी के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।