पटियाली: गंजडुंडवारा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के तांडव का वीडियो वायरल, मजदूर को कुचलकर मौत, कार से भी टकराया
गंजडुंडवारा में सहावर रोड स्थित सबीना कॉम्प्लेक्स के पास सोमवार सुबह बालू से लदे ट्रैक्टर ने केले खरीद रहे मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जान मोहम्मद निवासी सुजावलपुर के रूप में हुई। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने इको और खड़ी स्विफ्ट कार को भी टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हुआ।