गोरखपुर: आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष ने बेतियाहाता में कहा कि बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम
आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, उसी के दृष्टिगत आज बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम है। वह अपना ही नुकसान कर रहे हैं, इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।