गोरखपुर: हीटवेव व बढ़ती लूह के दृष्टिगत जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर शहर के सभी सिग्नल दोपहर 3:00 बजे तक रहेंगे मैन्युअल
गोरखपुर शहर में जिलाधिकारी के आदेश के बाद चौराहों पर लगे सिग्नल दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मैन्युअल कर दिए गए हैं। इसका अलाउंस आईटीएमएस गोरखपुर द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को हीटवेव से बचाना है। जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी और लूह के दृष्टिगत यह निर्देश दिया है।