गोरखपुर: टाउन हॉल स्थित होटल शिवाय में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की गिनाई खूबियां
भाजपा के संकल्प पत्र के खूबियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सजानंद राय पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र समर्थ, समृद्धि, विकसित और सुरक्षित भारत की गारंटी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित है। बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संकल्प पत्र जारी किया है।