गोरखपुर: लखनऊ में महिला ने प्रेस वार्ता कर गोरखपुर सदर सांसद को अपनी बेटी का पिता बताया, मचा हड़कंप, सांसद ने साधी चुप्पी
अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने लखनऊ में प्रेसवार्ता करके खुद को मशहूर अभिनेता व गोरखपुर से सदर सांसदरवि किशन की पत्नी होने का दावा किया और आरोप लगाया कि उसने 1996 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अभिनेता से मुंबई में शादी की थी। और यहां तक कि उससे एक बेटी भी है। उसने मांग की कि अभिनेता को उसकी बेटी (शेनोवा) को सामाजिक रूप से स्वीकार करना चाहिए।