गोरखपुर: बीती रात ग्रीन सिटी, गोरखनाथ में नाली निर्माण एवं सीवर के कार्यों का निरीक्षण करने कमिश्नर पहुंचे
बीती रात कमिश्नर अनिल ढींगरा व नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल नगर निगम के इंजीनियरों की एक टीम गोरखनाथ व ग्रीन सिटी में नाली निर्माण व सीवर के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची। इस औचक निरीक्षण से पूरे विभाग व ठेकेदारों में हड़का मच गया। कमिश्नर खुद एक-एक जगह जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।