गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल मातादीन में मकान निर्माण करा रहे व्यक्ति के पूरे परिवार को दबंगों ने मार कर किया लहूलुहान
शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल मातादीन में महेंद्र प्रताप व उनकी परिवार की लड़कियों समेत कई लोगों को पड़ोसियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। अफसोस यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद पीड़ित मुकदमा दर्ज करने के लिए चक्कर लगा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस हमलावरों से मिलकर उनका उत्पीड़न कर रही है और उन्हें थाने में ले जाकर मारपीट भी किया गया।