Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
tahalkavoice288
गौ तस्करी का गढ़ बना दमोह जिला, गौ सेवक नित्या प्यासी ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर उठाए सवाल पूर्व में घटित घटना से सबक न लेकर प्रभावी कार्यवाही न करने पर लगातार घट रही घटनाओं पर जताया आक्रोश
Damoh, Damoh
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
कसाई मंडी में गौवंश हत्या के बाद प्रशासन का एक्शन, बैरिकेडिंग कर चिन्हित मकानों पर चला बुलडोजर, JCB से आरोपियों के मकानों को प्रशासन ने किया धराशाई दमोह। कसाई मंडी क्षेत्र में गौवंश हत्या की घटना के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। घटना के विरोध में गौसेवकों और हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान दमोह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नूरी नगर से कसाई मंडी तक बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी की। 8 से 10 मकानों पर चला JCB शाम करीब 6 बजे के बाद पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, चिन्हित अपराधियों के करीब 8 से 10 मकानों को JCB की मदद से धराशाई किया गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण और अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। संयुक्त कार्रवाई के चलते पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। घंटाघर पर हुआ था प्रदर्शन शनिवार सुबह गौवंश हत्या की घटना सामने आने के बाद गौसेवकों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। घटना को लेकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शांति बनाए रखने की अपील डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीओपी हटा केपी सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह लोधी, एएसआई राकेश पाठक सहित पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Damoh, Damoh | Oct 3, 2026
कसाई मंडी में गौवंश हत्या के बाद प्रशासन का एक्शन, बैरिकेडिंग कर चिन्हित मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, JCB से मकानों को किया धराशाई दमोह। कसाई मंडी क्षेत्र में गौवंश हत्या की घटना के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। घटना के विरोध में गौसेवकों और हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान दमोह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नूरी नगर से कसाई मंडी तक बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी की। 8 से 10 मकानों पर चला JCB शाम करीब 6 बजे के बाद पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, चिन्हित अपराधियों के करीब 8 से 10 मकानों को JCB की मदद से धराशाई किया गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण और अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। संयुक्त कार्रवाई के चलते पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। घंटाघर पर हुआ था प्रदर्शन शनिवार सुबह गौवंश हत्या की घटना सामने आने के बाद गौसेवकों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। घटना को लेकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शांति बनाए रखने की अपील डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीओपी हटा केपी सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह लोधी, एएसआई राकेश पाठक सहित पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Damoh, Damoh | Oct 3, 2026
घंटाघर पर गौ हत्या के विरोध में गौ सेवकों का प्रदर्शन
Damoh, Damoh | Oct 3, 2026
कसाई मंडी में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, दमोह बंद; घंटाघर पर चक्काजाम, एक आरोपी गिरफ्तार, शेष कि तलाश जारी पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की, अन्य आरोपियों की तलाश जारी; कलेक्टर ने समझाइश देकर करीब दो घंटे बाद चक्काजाम कराया समाप्त, प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया-7 कसाई मंडी और नूरी नगर-सीताबावरी क्षेत्र में शनिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर गौ सेवक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटाघर पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद शहर के कई बाजार बंद हो गए। व्यापारी महासंघ ने भी बंद का समर्थन किया। गौ सेवकों और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गर्भवती गाय के अवशेष मिलने का दावा किया। एक अन्य गाय को बचाकर वाहन से घंटाघर लाने की बात भी कही गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, तीन संदिग्ध चिन्हित: सीएसपी एचआर पांडे के अनुसार पुलिस ने मुखबिर तंत्र के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल नीले रंग के ऑटो की जानकारी भी पुलिस को मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं। सूचना पर टीआई मनीष कुमार और बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष बरामद कर जांच शुरू की। कलेक्टर के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम: करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव भी घंटाघर पहुंचे। उन्होंने गौ सेवकों की मांगें सुनीं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। मामले में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने चौकी प्रभारी राकेश पाठक को निलंबित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया। गौ सेवकों ने क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Damoh, Damoh | Oct 3, 2026
गौ वंश हत्या मामला: घटना को लेकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी घंटाघर पहुंचे गौ सेवकों के बीच पहुंचकर विरोध जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मसार कर देने वाली घटना बताकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Damoh, Damoh | Oct 3, 2026
गौ वंश हत्या मामला: श्री राम उत्सव समिति अध्यक्ष गौ सेवकविक्रांत गुप्ता ने किया रोष व्यक्त बोले आखिर कब तक प्रशासन के समक्ष आवेदन, निवेदन और ज्ञापन सौंपकर गिड़गिड़ाया हिन्दू समाज, अब प्रभावी कार्यवाही होने तक पीछे नहीं हटेंगे, गौ हत्या की घटना दमोह पुलिस प्रशासन की विफलता का नतीजा...
Damoh, Damoh | Oct 3, 2026
जनविश्वास अभियान शिविर से पात्र हितग्राहियों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ- जनपद अध्यक्ष श्रीमती ठाकुर
Damoh, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026
विकसित भारत' का लक्ष्य तभी पूरा हो सकेगा, जब अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़ेगा और कदम से कदम मिलाकर चलेगा - सांसद श्री लोधी
Damoh, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026