जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 खाता धारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते और सिम साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे।