नीमच नगर: नीमच के दशहरा मैदान में 51 फीट के रावण, 41 फीट के कुंभकर्ण-मेघनाथ के पुतले का दहन, आतिशबाजी से बांधा समां
शहर के दशहरा मैदान में गुरुवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी (दशहरा) अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ नगर व अंचल के नागरिकों के बीच मनाया गया। जानकारी के अनुसार, रात्रि 9 बजे दशहरा मैदान में 51 फीट के विशाल रावण तथा 41-41 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।