नीमच नगर: भाटखेड़ा चौराहे पर टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक और कार से टकराई, 2 घायल
गुरुवार को रात 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच सिटी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ा चौराहे पर एक पिकअप वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल और कार से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि कार में सवार परिवार की वृद्ध महिला को सिर में चोट लगी। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने पिकअप चालक को पकड़ लि