नीमच नगर: नीमच में विजयादशमी पर राजपूत समाज का आयोजन, विधायक परिहार ने किया शमी और शस्त्र पूजन
गुरुवार को रात 9:00 बजे करीब नीमच में विजयादशमी पर राजपूत समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार शामिल हुए, जहां उन्होंने शमी पूजन और शस्त्र पूजन कर राष्ट्र रक्षा के संकल्प को दृढ़ किया। इस अवसर पर समाज का चल समारोह पीपली चौक से शुरू होकर कुलदेवता व लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना की गई। परंपरा अनुसार बुजुर्गों को सोनपत्ती भे