नीमच नगर: नीमच पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित, राज्यसभा सांसद, जिपं अध्यक्ष, कलेक्टर व एसपी ने की शस्त्रों की पूजा
बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर पुलिस विभाग में भी शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है इसी परंपरा का निर्वहन गुरुवार को किया गया। शस्त्र पूजन में राजसभा सांसद बंशी लाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, एसपी अंकित जायसवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, नपा अध्यक्ष, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी सहित अन्य शामिल हुए।