गोवर्धन: अधिकमास में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, DM ने देर रात गिर्राज की सप्तकोशी परिक्रमा मार्ग का किया औचक निरीक्षण
इस साल अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। इस एक महीने की अवधि में देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के मथुरा और गोवर्धन आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण किया।