पेशरार: भालू के हमले से घायल ग्रामीणों के लिए राहत, वन विभाग नियमानुसार देता है सहयोग राशि
लोहरदगा। जिले में भालू के हमले की घटनाएं लगातार सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 21 अगस्त की शाम पाखरगढ़ा हुरहद टोली निवासी रामधन नगरिया पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में उनके सिर और शरीर के संवेदनशील हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। लगातार रक्तस्राव के बावजूद रामधन करीब 18 घंटे बाद 22 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे लोहरदगा सदर