पातेपुर: पातेपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती, बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहब के स्मारक परिसर में धूमधाम से उनकी 136 वीं जयंती समारोह मनाया गया। मंगलवार की दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ पातेपुर के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की वहीं संचालन धर्मेंदर सहनी ने किया। कार्यक्रम में पूरे प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधी शामिल हुए।