मड़ियाहू: बरसठी पुलिस ने अपहरण और पाक्सो केस में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता को किया बरामद
जौनपुर के बरसठी थाना पुलिस ने शनिवार को अपहरण और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बरसठी पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को मियांचक बस अड्डे से पकड़ा