देवेंद्रनगर: थाना देवेंद्रनगर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सर्व धर्म समभाव का दिया गया संदेश
पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण एस थोटा के निर्देश पर थाना देवेंद्रनगर में थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में आगामी ईदउल जुहा एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक वहीद खान द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों से ईदउल जुहा त्यौहार को शांति और सद्भाव से मनाने की अपील की गई।